चकाई: घुटवे पंचायत के डीलर के खिलाफ जन वितरण प्रणाली उपभोक्ता ने खोला मोर्चा। एसडीओ को दिया आवेदन
Chakai, Jamui | Jan 27, 2024 प्रखंड के घुटवे पंचायत के डीलर सुरेंद्र यादव के खिलाफ ग्रामीणों ने राशन वितरण में कटौती करने राशन कार्ड में छेड़छाड़ करने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए डीलर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले तो जन वितरण प्रणाली उपभोक्ताओं ने गांव में डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया।