देहरादून: कांग्रेस नेता के चमन विहार स्थित घर पर ईडी का छापा, 18 गाड़ियों में पहुंची टीम; पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी
देहरादून के चमन विहार में कांग्रेस नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर में ईडी ने छापा मारा। करीब 18 गाड़ियों में ईडी और सीआईएसएफ की टीम राजीव जैन के घर पहुंची। मंगलवार सुबह करीब चार बजे से राजीव जैन के घर पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी भी बरामद हुई है।