देहरादून: ओबीसी आरक्षण के अध्यादेश को मंजूरी मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने जताई आपत्ति
ओबीसी आरक्षण के अध्यादेश को मंजूरी मिलने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने आरक्षण प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए ओबीसी आरक्षण को निराधार बताया करण महारा ने कहा कि आरक्षण की प्रक्रिया पर हमारे प्रदत्त अधिकारों पर भाजपा ने बहुत बड़ा कुठाराघात किया है ऐसी नगर पालिका जिसमें 10000 से कम संख्या एससी की है उन्हें आरक्षण से बाहर कर दिया है