महुआ: महुआ के तरौरा में पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने हथियार के साथ 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार
महुआ के तरौरा में बीते दिनों पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने दो अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है मामले में वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने बुधवार को 2:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया था तथा टीम गठित कर मामले का सफल उद्वेदन किया गया आगे की कार्रवाई जारी है