महुआ प्रखंड परिसर स्थित कृषि कार्यालय सभागार में पशुपालक किसानों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को 6:30 बजे किया गया जहां कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार एवं महुआ अंचलाधिकारी मणि कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया मौके पर दर्जनों किसान उपस्थित थे