सतना जिले के उचेहरा बायपास के पास गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने ट्रक चालक को लूट लिया और विरोध करने पर उस पर गोली चला दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल रीवा के संजय गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल चालक की पहचान मोहम्मद तस्मीम के रूप में हुई है, जो मऊगंज जिले के टडहर गांव का निवासी है। वह ट्रक लेकर रात में वापस घर लौट रहा था। तभी