घाटमपुर: घाटमपुर के नेयवेली पावर प्लांट में हादसे में मजदूर की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन
घाटमपुर के नेयवेली पावर प्लांट में पत्थर गिरने से दबकर 52वर्षीय मजदूर अनीश घायल हो गए थे।उपचार के दौरान अस्पताल में मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई।बुधवार दोपहर 2 बजे मुआवजा की मांग को लेकर पावर प्लांट के गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया।कंपनी के अधिकारियों ने मृतक के परिवार को 10 लख रुपए,एक सदस्य को नौकरी और अंतिम संस्कार के लिए 50हजार रुपए देने का आश्वासन दिया