#desertstormnews #jaisalmernews #newsofjaisalmer #desertstorm दिनांक 25/09/26
जैसलमेर। उप निदेशक महिला एवं बाल विकास चंद्रवीर सिंह भाटी के निर्देशन में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 4 पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभागीय सेवाओं, योजनाओं एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता शकुंतला व्यास एवं मनोरमा वैष्णव, वार्ड पार्षद प्रियंका तंवर, आईसीडीएस जैसलमेर के उप निदेशक चंद्रवीर सिंह भाटी एवं सीडीपीओ, एएनएम संतोष, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू एवं आंगनवाड़ी सहायिका पूजा गोपा सहित संबंधित विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से प्रबंधक सूर्या व्यास ने भी सहभागिता की तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकार, सुरक्षा एवं उपलब्ध सेवाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं �