मुज़फ्फरनगर: बारिश में डूबने वाली सड़क को मिलेगी राहत, 9 करोड़ से नाला और सड़क निर्माण शुरू, कपिल देव अग्रवाल ने किया शिलान्यास
मुजफ्फरनगर में श्रीराम कॉलेज के बाहर बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से अब राहत मिलने की उम्मीद है। करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से 1.40 किलोमीटर लंबे नाले और सड़क का निर्माण शुरू कराया जा रहा है। बुधवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने हवन-पूजन कर परियोजना का शिलान्यास किया। नाला रेशु फाटक से अलमासपुर नाले तक बनेगा।