सतगावां: सतगावां पुलिस ने कोठियार जंगल में 2500 किलो ग्राम जावा महुआ को किया विनिष्ट व 110 लीटर अवैध महुआ शराब को किया जप्त
सतगावां। कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश के आलोक में थाना प्रभारी विजय गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत कोठियार में महुआ शराब के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कोठियार जंगल में करीब 2500 किलो ग्राम जावा महुआ को स्थल पर ही विनिष्ट कर दिया गया। वहीं 110 लीटर महुआ शराब को जप्त किया गया।