सतगावां: सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी व प्रखंड प्रशासन ने बीएलओ व सुपरवाइजर एवं राजनीतिक दल के साथ की बैठक संपन्न
सतगावां। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर नजर प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड में 17 नये बुथों के बीएलओ व सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ अंचलाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ओमप्रकाश बड़ाईक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में भूअर्जन पदाधिकारी गिरजा शंकर मौजुद थे।