Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

9 views | Dindori, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

MORE NEWS

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

आकांक्षी विकासखंड बजाग में विशाल जन कल्याण शिविर का शुभारंभ, प्रथम दिवस 386 आवेदनों का हुआ निराकरण

डिंडोरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बजाग श्री सचिन अग्रवाल के मार्गदर्शन में आकांक्षी विकासखंड बजाग में तीन दिवसीय विशाल जन कल्याण शिविर का शुभारंभ उत्कृष्ट विद्यालय बजाग में किया गया। 15 जून से 17 जून 2026 तक आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।

शिविर के उद्घाटन अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फूलकली मरावी, उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम कुशराम, जिला उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र दुबे, मंडल अध्यक्ष श्री सुशील यादव, श्री नीरज मुझवार, श्री शंकर सिंह भदौरिया, श्री चूरामन साहू, श्री लोकेश पटेरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री सचिन अग्रवाल, तहसीलदार श्री भरत सिंह, बीआरसी श्री ब्रजभान गौतम सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ओमकार मरकाम ने पहुंचकर हितग्राहियों से संवाद किया तथा विभिन्न विभागों के पंजीयन काउंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर के दौरान अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए।

शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य, आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। यहां आयुष्मान कार्ड निर्माण, पेंशन स्वीकृति, किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना, आधार अद्यतन, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, बिजली बिल सुधार सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शिविर के प्रथम दिवस विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 386 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया। इनमें जनपद पंचायत के 186, स्वास्थ्य विभाग के 65, जनजातीय कार्य विभाग के 59, आजीविका मिशन के 30, खाद्य विभाग के 19, राजस्व विभाग के 11, महिला एवं बाल विकास विभाग के 10, उद्यान विभाग के 4 तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 2 आवेदन शामिल रहे। प्राप्त सभी आवेदन पात्र पाए गए तथा उनका निराकरण किया गया।

शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हितग्राही पहुंचे। उन्होंने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सचिन अग्रवाल ने बताया कि आकांक्षी विकासखंड बजाग के समग्र विकास एवं आमजन को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है। शिविर 17 जून तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होगा।

आकांक्षी विकासखंड बजाग में विशाल जन कल्याण शिविर का शुभारंभ, प्रथम दिवस 386 आवेदनों का हुआ निराकरण डिंडोरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बजाग श्री सचिन अग्रवाल के मार्गदर्शन में आकांक्षी विकासखंड बजाग में तीन दिवसीय विशाल जन कल्याण शिविर का शुभारंभ उत्कृष्ट विद्यालय बजाग में किया गया। 15 जून से 17 जून 2026 तक आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। शिविर के उद्घाटन अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फूलकली मरावी, उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम कुशराम, जिला उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र दुबे, मंडल अध्यक्ष श्री सुशील यादव, श्री नीरज मुझवार, श्री शंकर सिंह भदौरिया, श्री चूरामन साहू, श्री लोकेश पटेरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री सचिन अग्रवाल, तहसीलदार श्री भरत सिंह, बीआरसी श्री ब्रजभान गौतम सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ओमकार मरकाम ने पहुंचकर हितग्राहियों से संवाद किया तथा विभिन्न विभागों के पंजीयन काउंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर के दौरान अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए। शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य, आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। यहां आयुष्मान कार्ड निर्माण, पेंशन स्वीकृति, किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना, आधार अद्यतन, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, बिजली बिल सुधार सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर के प्रथम दिवस विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 386 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया। इनमें जनपद पंचायत के 186, स्वास्थ्य विभाग के 65, जनजातीय कार्य विभाग के 59, आजीविका मिशन के 30, खाद्य विभाग के 19, राजस्व विभाग के 11, महिला एवं बाल विकास विभाग के 10, उद्यान विभाग के 4 तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 2 आवेदन शामिल रहे। प्राप्त सभी आवेदन पात्र पाए गए तथा उनका निराकरण किया गया। शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हितग्राही पहुंचे। उन्होंने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सचिन अग्रवाल ने बताया कि आकांक्षी विकासखंड बजाग के समग्र विकास एवं आमजन को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है। शिविर 17 जून तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होगा।

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

ग्राम पिपरिया के श्री जगदीश प्रसाद ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें कृषि सिंचाई योजना का लाभ मिला है, जिससे खेती में सुविधा और उत्पादन में वृद्धि हुई है।

#12YearsOfKisanKalyan #KrishiSinchaiYojana #PMModi #ViksitBharat #JansamparkMP

ग्राम पिपरिया के श्री जगदीश प्रसाद ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें कृषि सिंचाई योजना का लाभ मिला है, जिससे खेती में सुविधा और उत्पादन में वृद्धि हुई है। #12YearsOfKisanKalyan #KrishiSinchaiYojana #PMModi #ViksitBharat #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

’’सक्षम समर कैंप का समापन, छात्राओं ने रचनात्मकता और जीवन कौशल का किया प्रदर्शन’’ 

जनजातीय कार्य विभाग के मार्गदर्शन में संचालित सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत सीनियर उत्कृष्ट कन्या छात्रावास अमरपुर एवं अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम शाला अमरपुर में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के दौरान छात्र- छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।
       समापन अवसर पर छात्र -छात्राओं ने कवाड़ से जुगाड़, मिट्टी के खिलौने, कागज की कलाकृतियाँ, प्राकृतिक रंगों से पेंटिंग, सेल्फी प्वाइंट, गोंडी पेंटिंग तथा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। इसके साथ ही भविष्य निर्माण को बेहतर कैसे बनाया जाए, परीक्षा में अधिक अंक कैसे आए, जीवन का लक्ष्य निर्धारण करना , बाल संरक्षण और “मेरे सपनों का गाँव” जैसे विषयों पर संवाद एवं जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए।
       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री शिवभजन परस्ते जी ने कहा कि ऐसे शिविर छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में निरंतर सीखते रहने और अपने कौशल का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री सुवेश दुबे जी ने पर्यावरण निर्माण एवं मेरे सपने के गांव को बेहतर बनाने हेतु छात्र छात्राओं को मार्गदर्शित किया गया 
       इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती छोटी आर्मो जी , छात्रावास अधीक्षक श्री इंदल यादव जी ,आश्रम के शिक्षक शिक्षिका एवं  सक्षम कार्यक्रम के ब्लॉक प्रबंधक श्री  नीरज तिवारी उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने शिविर के दौरान प्राप्त अनुभवों और अपनी पसंदीदा गतिविधियों को साझा करते हुए बताया कि इस शिविर ने उन्हें नई सीख और आत्मविश्वास प्रदान किया।  ब्लॉक प्रबंधक श्री नीरज तिवारी  ने बताया कि इस वर्ष आयोजित सक्षम समर कैंप का मुख्य फोकस जीवन कौशल, बाल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं लिंग समावेशिता पर रहा। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना तथा उन्हें सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में सफल बनने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है।
#anjupavanbhadoriya #dindori #JansamparkMP

’’सक्षम समर कैंप का समापन, छात्राओं ने रचनात्मकता और जीवन कौशल का किया प्रदर्शन’’ जनजातीय कार्य विभाग के मार्गदर्शन में संचालित सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत सीनियर उत्कृष्ट कन्या छात्रावास अमरपुर एवं अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम शाला अमरपुर में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के दौरान छात्र- छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर छात्र -छात्राओं ने कवाड़ से जुगाड़, मिट्टी के खिलौने, कागज की कलाकृतियाँ, प्राकृतिक रंगों से पेंटिंग, सेल्फी प्वाइंट, गोंडी पेंटिंग तथा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। इसके साथ ही भविष्य निर्माण को बेहतर कैसे बनाया जाए, परीक्षा में अधिक अंक कैसे आए, जीवन का लक्ष्य निर्धारण करना , बाल संरक्षण और “मेरे सपनों का गाँव” जैसे विषयों पर संवाद एवं जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री शिवभजन परस्ते जी ने कहा कि ऐसे शिविर छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में निरंतर सीखते रहने और अपने कौशल का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री सुवेश दुबे जी ने पर्यावरण निर्माण एवं मेरे सपने के गांव को बेहतर बनाने हेतु छात्र छात्राओं को मार्गदर्शित किया गया इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती छोटी आर्मो जी , छात्रावास अधीक्षक श्री इंदल यादव जी ,आश्रम के शिक्षक शिक्षिका एवं सक्षम कार्यक्रम के ब्लॉक प्रबंधक श्री नीरज तिवारी उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने शिविर के दौरान प्राप्त अनुभवों और अपनी पसंदीदा गतिविधियों को साझा करते हुए बताया कि इस शिविर ने उन्हें नई सीख और आत्मविश्वास प्रदान किया। ब्लॉक प्रबंधक श्री नीरज तिवारी ने बताया कि इस वर्ष आयोजित सक्षम समर कैंप का मुख्य फोकस जीवन कौशल, बाल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं लिंग समावेशिता पर रहा। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना तथा उन्हें सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में सफल बनने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है। #anjupavanbhadoriya #dindori #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026