बांसगांव: गगहा थाना क्षेत्र के खजुरी गांव स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह-सुबह बवाल, लाइन को लेकर विवाद के बाद हुई मारपीट, केस दर्ज
गगहा थाना क्षेत्र के खजुरी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर 30 अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे मारपीट और लूट के प्रयास का मामला सामने आया। पंप मालिक सुधीर कुमार सिंह के अनुसार, सरफराज नामक युवक लाइन तोड़कर पेट्रोल लेने लगा। विरोध करने पर उसने अपने साथी रवि यादव समेत अन्य लोगों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर पंप कर्मियों से मारपीट और गाली-गलौज किया।