हरिद्वार: विष्णुलोक कॉलोनी में आपस में मारपीट कर रहे 3 लोगों का रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान
रानीपुर पुलिस ने विष्णुलोक कॉलोनी में आपस में झगड़ा और मारपीट कर रहे तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। रानीपुर पुलिस ने झगड़ा कर रहे शाहनवाज, साहनू और गुलशेर को समझाने की कोशिश की पर तीनों और उग्र हो उठे। जिसके बाद पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई और शांतिभंग में चालान कर दिया।