हरिद्वार: हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार को चुनाव चिन्ह "केतली" मिलने पर चुनाव प्रचार में आई रफ्तार
हरिद्वार के चर्चित लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार को चुनाव चिन्ह "केतली" मिलते ही उनका चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है। इसके बाद क्षेत्र और सोशल मीडिया मंच पर लोगों द्वारा खुद उनके चुनाव चिन्ह पर बटन दबाने के लिए भी प्रचार किया जा रहा है। इसके अलावा उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा भी पोस्टर और अन्य माध्यम से चुनाव प्रचार को रफ्तार दी जा रही है।