पोलायकलां: उचावद गांव में निर्माणाधीन मकान विवाद: पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का आरोप, सरपंच पर प्राथमिकी दर्ज
अकोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम उचावद में सरपंच पर मारपीट और दीवार तुड़वाने का आरोप लगा है। पीड़ित नरेंद्र पांचाल ने रविवार को शाम 4 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका आरोप है कि 19 जुलाई को सरपंच ओमप्रकाश सक्सेना पुलिस के साथ पहुंचकर भाई के निर्माणाधीन मकान की दीवार तुड़वाई। विरोध पर थप्पड़ मारा, भतीजे पर ईंट फेंकी। करीब 25 हजार का नुकसान हुआ।