गोड्डा: छुरिया बाबा मंदिर में बलि के दौरान चूक, बकरा पकड़ने वाले व्यक्ति की बाई कलाई पर चला हथियार
Godda, Godda | Apr 19, 2025 शनिवार की दोपहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छुरिया बाबा मंदिर में बकरे की बलि देने के दौरान हादसा हो गया। बलि देने वाले मंटू यादव से बकरा पकड़ने वाले बबलू यादव की बाई कलाई में हथियार चल गया जिससे उसकी उँगली कट गई। दोनों नशे में था। घटना के बाद पीड़ित को सदर अस्पताल लाकर इलाज करवाया गया। पीड़ित के घरवालों ने मंटू यादव पर आरोप लगाया है कि ये चूक नहीं साजिश है।