गोड्डा: पोड़ैयाहाट रेलवे स्टेशन के पास दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल, सदर अस्पताल में रेफर
Godda, Godda | Apr 17, 2025 गुरुवार की शाम पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप दो बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का नाम बेटका हांसदा मिशन डुमरिया, बौंसी(बाँका) और तेजनारायण राय पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के अमुआर गाँव का रहने वाला है। घायलों का सीएचसी में इलाज हुआ और दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। गुरुवार शाम 8 बजे परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया।