गोड्डा: पथरा गांव में घर का ताला तोड़कर चोरों ने ₹1.50 के जेवरात और ₹50 हजार की नकदी चुराई
Godda, Godda | Apr 19, 2025 शुक्रवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के पथरा गाँव में चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 50 हजार कैश और डेढ़ लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित राजेन्द्र साह ने बताया कि सभी पथरा हटिया गए थे इसी बीच ये घटना घट गई। पुलिस को घटना की सूचना दी गयी है। गाँव में इस तरह की घटना हुई मतलब साफ है कि चोर नजदीक का ही है जिसे सब जानकारी है।