गोड्डा: रमला संथाली टोला में छत गिरने से एक की मौत, तीन घायल, दो को रेफर किया गया
Godda, Godda | Apr 18, 2025 मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रमला संथाली टोला में शुक्रवार सुबह एक छत यानि गांव में बैठने के लिए बने सभा स्थल गिर जाने से चार लोग घायल हो गए , जिसमे एक किशोर की अस्पताल लाने के क्रम में मौत हो गई और दो घायल को रेफर किया गया है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर ने एक किशोर अमीन मुर्मू को मृत घोषित कर दिया।