बहादुरपुर में सोमवार को ‘गो सम्मान आवाहन’ अभियान के तहत गोसेवकों ने रैली निकाली। दोपहर करीब एक बजे पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा देने और केंद्र स्तर पर गोसेवा मंत्रालय बनाने की मांग की गई।