मुरैना नगर: फीस वसूली पर छात्रों का आक्रोश, श्रीराम कॉलेज में ABVP का हल्लाबोल, प्रबंधन झुका, माफीनामा जारी
मुरैना के श्रीराम ग्रुप कॉलेज में जबरन रजिस्ट्रेशन शुल्क वसूली के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप है कि कार्यक्रम में शामिल न होने पर भी शुल्क अनिवार्य किया गया था और न भरने पर ₹1000 अतिरिक्त जोड़ने की चेतावनी दी जा रही थी। विरोध के बाद प्रबंधन ने माफी मांगते हुए सभी मांगें मान लीं और लिखित आदेश जारी किए।