पोहरी: ग्राम मचाखुर्द पटपरी में स्तनपान सप्ताह का समापन,महिला एवं बाल विकास विभाग व विकास संवाद का संयुक्त प्रयास रहा
समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग तथा विकास संवाद के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम मचा खुर्द पटपरी में आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन 7 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक किया गया। सप्ताह के अंतिम दिन गाँव में विभिन्न जागरूकता एवं संवादात्मक गतिविधियों का शुक्रवार शाम 4 बजे तक आयोजन किया गया।