महोबा: पुलिस लाइन में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष चुनाव के लिए ब्रीफ किया
Mahoba, Mahoba | Oct 22, 2026 इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। गुरुवार को डीएम प्रभाष कुमार और एसपी शशांक सिंह ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक निर्देश दिए। जिले में 9 मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट डालेंगे। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस बल, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।