बिछिया: अजनियां से बम्हनी मार्ग की सड़क बदहाल, जगह-जगह हुए गड्ढे ;7 करोड़ 86 लाख की लागत से बनी थी सड़क
अंजनिया से बम्हनी को जोड़ने वाले करीब 15 किलोमीटर लंबे मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क की ऊपरी परत भी कई हिस्सों में उखड़ चुकी है। जबकि,बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है आज 3 सितंबर गुरुवार को दोपहर करीब 2:30 अंजनियां के समाजसेवी वीरेंद्र पटेल ने सड़क की समस्या को लेकर जानकारी दी है l