कोल: गांधी पार्क क्षेत्र में 2 बच्चों को छोड़कर महिला इंस्टाग्राम पर बने प्रेमी के साथ हुई फरार, पति ने थाने में की शिकायत
Koil, Aligarh | May 3, 2025 थाना गांधी पार्क क्षेत्र में एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर इंस्टाग्राम पर बने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के पति का कहना है कि 30 अप्रैल की रात को उनकी पत्नी दो बच्चे और मां घर में सो रहे थे। इस दौरान बुधवार बृहस्पतिवार मध्य रात्रि करीब 2:30 बजे उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। 2 दिन तक बच्चे व पति ने इंतजार किया लेकिन वह वापस नहीं लौटी।