कोल: नादा बाईपास पर बाइक सवार को बचाते हुए ई-रिक्शा पलटा, चालक रिक्शा में दबकर घायल, हाथ टूटा
Koil, Aligarh | May 3, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके की नादा वबाईपास की है।जहां बाइक सवार को बचाने का प्रयास कर रहे ई-रिक्शा चालक का ई-रिक्शा पलट गया।हादसे में चालक ई-रिक्शा के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में चालक का हाथ टूट गया।चालक को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए शनिवार की रात करीब 9:00 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया।