कोल: अवतार नगर में नशे में धुत दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, एक महिला हुई घायल
Koil, Aligarh | May 3, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना सासनीगेट इलाके के अवतार नगर की है।जहाँ नशे में धुत दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। इस घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला के द्वारा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। इधर पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए शनिवार की रात करीब 10:00 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह भेज दिया।