कोल: बन्नादेवी में पति से रूठ कर मायके गई पत्नी नहीं आ रही वापस, पीड़ित पति 3 बच्चों के साथ पहुंचा एसएसपी कार्यालय
Koil, Aligarh | May 3, 2025 अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके से एक मामला सामने आया है।जहां एक पति अपने तीन छोटे मासूम बच्चों को लेकर न्याय की गुहार लगा रहा है।पति का कहना है कि उसकी पत्नी 1 साल से उससे रूठ कर अपने मायके चली गई है। क्योंकि उसकी मामूली बात पर कहानी हो गई थी।वह अपनी पत्नी को मनाने के लिए हर प्रयास कर रहा है। लेकिन उसकी पत्नी उसके घर उसके बच्चों के पास वापस नहीं आ रही है।