पूर्णागिरि: पूर्णागिरि क्षेत्र में दुकान चलाने वाली महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में एक कारोबारी पर एक महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक पूर्णागिरि क्षेत्र में बिजली से संबंधित काम करने वाले एक मजदूर पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बरेली जिले की रहने वाली इस महिला की भी पूर्णागिरि क्षेत्र में दुकान है।