कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन आयोजित किया गया। जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने भूमि मुआवजा, राहत राशि, भवन एवं सड़क निर्माण, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगजनों के सहायक उपकरण, आंगनबाड़ी भवन मरम्मत और अनुकंपा नियुक्ति सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और प्रकरणों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।
#chhattisgarh #mcbdistrict