कोटाडोल से कमर्जी मुख्य मार्ग पर कोटाडोल से करीब 300 मीटर की दूरी पर तथा खिरकी बैरियर से लगभग 2 किलोमीटर दूर तरईया नदी पर स्थित पुल वर्षा काल के दौरान 30 अगस्त 2026 को क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से इस पुल से पैदल आवागमन एवं सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनकपुर की ओर से आने वाले पैदल यात्री एवं दोपहिया वाहन ग्राम बरौता से ग्राम नेरूवा होते हुए ग्राम रजरावल और फिर खिरकी वन विभाग बैरियर तक बने वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। यह मार्ग आंशिक रूप से कच्चा है। इसी प्रकार कमर्जी की ओर से आने वाले पैदल यात्री एवं दोपहिया वाहन खिरकी वन विभाग बैरियर से विपरीत दिशा में बरौता मुख्य मार्ग तक पहुंच सकेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिवर्तित मार्ग का उपयोग केवल पैदल यात्रियों, दोपहिया वाहनों एवं एम्बुलेंस के आवागमन के लिए किया जा सकेगा।
#chhattisgarh #mcbdistrict
Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Aug 31, 2026