शाहबाद: बच्चों के साथ पंगत में बैठे सीबीईओ, चखकर परखी मिड-डे मील की गुणवत्ता
Shahbad, Baran | Oct 8, 2026 शाहाबाद उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाटई के कलोनियां गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंघल ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मिड-डे मील व्यवस्था का जायजा लेते हुए बच्चों के लिए तैयार भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता परखी। सीबीईओ ने बच्चों के साथ पंगत में बैठकर भोजन भी किया।