मंत्री डॉ. विजय शाह ने पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया
---
प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन खंडवा में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, हवन और आरती कर पुलिस लाइन के शस्त्रों का पूजन भी किया। मंत्री डॉ. शाह ने इस अवसर पर सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, जिला पंचायत के सीईओ श्री ऐश्वर्य वर्मा, अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 20, 2026