सोनीपत: लाडपुर बिंदरौली रोड स्थित मोड़ पर अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, परिवार के इकलौते बेटे समेत दो ने जान गंवाई
गांव लाडपुर-बिंदरौली रोड पर अनियंत्रित बाइक के सड़क किनारे दीवार से टकराने के चलते परिवार के इकलौते बेटे व उसके साथी की मौत हो गई। दोनों गांव बिंदरौली से वापस अपने गांव बढ़मलिक लौट रहे थे। राई थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।गांव बढ़मलिक निवासी विशु अपने साथी समीर के साथ वीरवार सुबह बुलेट बाइक पर सवार होकर गांव बिंदरौली की तरफ गए थे।