सोनीपत: अवैध हथियार रखने के मामले में सोनीपत पुलिस ने एक आरोपी को कुंडली के पास से किया गिरफ्तार
क्राईम युनिट सैक्टर 3 सोनीपत की पुलिस टीम ने अवैध हथियार की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अमित उर्फ टुन्डा पुत्र सतेन्द्र निवासी प्याऊ मनियारी, कुंडली जिला सोनीपत का रहने वाला है। आरोपी के पास से एक देशी पिस्तोल 315 बोर व एक जिंदा रौद 315 बोर बरामद हुआ। इस घटना का थाना कुण्डली में अभियोग दर्ज किया गया।