सोनीपत: थाना कुण्डली पुलिस ने नाहरी गांव के पास हुई अवैध शराब की घटना में संलिप्त एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना कुण्डली की पुलिस टीम ने नाहरी गांव के पास हुई अवैध शराब की घटना में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सन्दीप पुत्र जवाहर निवासी टिकरी खुर्द दिल्ली का रहने वाला है। उप निरीक्षक नरेश ने अपनी पुलिस टीम के साथ अवैध शराब तस्करी की घटना में संलिप्त आरोपी धीरज उर्फ़ बाबू पुत्र सत्यनारायण निवासी रोहिणी दिल्ली को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।