सोनीपत: कुंडली के फेज-5 में एक ही भवन के दो फ्लोर पर चल रही फैक्टरियों में लगी आग
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के फेज-5 में एक ही भवन की तीसरी मंजिल पर चल रही दो फैक्टरियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बर्तन बनाने की फैक्टरी में लगी आग ने दूसरी फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की 12 गाडिय़ों ने मशक्कत से आग को शांत किया। आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास जारी है। आग लगते ही सभी श्रमिकों को निकाल दिया गया