#जन_कल्याण_शिविर में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ, किया गया जनजागरूकता अभियान
संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित किए जा रहे नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित जन कल्याण शिविर में नशा मुक्ति जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों द्वारा नागरिकों को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर आमजन को नशा मुक्ति संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी किया गया। प्रचार सामग्री के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों तथा नशा छोड़ने के लिए उपलब्ध सहायता एवं परामर्श सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP
8 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026