Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

📍 ग्राम पंचायत नारेला, जनपद थांदला #जन_कल्याण_शिविर 2026 के अंतर्गत आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर का उद्देश्य प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना एवं उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। जनकल्याण के इस अभियान से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएँ एवं सुविधाएँ उपलब्ध हो रही हैं। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

9 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026

MORE NEWS

अवैध खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्यवाही, पांच वाहन जप्त

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशों के पालन में खनिज अधिकारी झाबुआ श्री जुवानसिंह भिडे द्वारा 18 जून 2026 को सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के दौरान अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पांच वाहनों को जप्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान ग्राम खवासा, तहसील थांदला में ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी-45-एसी-1155 को मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया। उक्त वाहन चालक श्री अशोक पिता रामचंद्र सिंगाड़ निवासी मखोड़िया खवासा तथा वाहन स्वामी श्री शांतिलाल पिता पन्नालाल निवासी खवासा की उपस्थिति में वाहन को पुलिस चौकी खवासा की अभिरक्षा में सौंपा गया।

इसी प्रकार ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी-43-एसी-7357 को खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया। वाहन चालक श्री संतोष पिता ढोला निवासी रावटी, जिला रतलाम की उपस्थिति में उक्त वाहन को पुलिस चौकी बामनिया की अभिरक्षा में दिया गया।

इसके अतिरिक्त कृषि उपज मंडी पेटलावद क्षेत्र में खनिज मुरूम का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी क्रमांक एमपी-43-ज़ेडडी-5861 एवं दो बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए गए। यह कार्यवाही अवैध उत्खननकर्ता श्री कचरू पिता शंकरलाल राठौर निवासी रायपुरिया रोड, पेटलावद की उपस्थिति में की गई तथा जप्त वाहन थाना पेटलावद की अभिरक्षा में सौंपे गए।

जप्त किए गए सभी पांच वाहनों के विरुद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के अंतर्गत अवैध उत्खनन एवं परिवहन का प्रकरण पंजीबद्ध कर अर्थदंड अधिरोपित किए जाने हेतु प्रकरण अपर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित किए जाएंगे।

खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सतत कार्यवाही जारी है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #jhabua #JansamparkMP

अवैध खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्यवाही, पांच वाहन जप्त कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशों के पालन में खनिज अधिकारी झाबुआ श्री जुवानसिंह भिडे द्वारा 18 जून 2026 को सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के दौरान अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पांच वाहनों को जप्त किया गया। कार्रवाई के दौरान ग्राम खवासा, तहसील थांदला में ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी-45-एसी-1155 को मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया। उक्त वाहन चालक श्री अशोक पिता रामचंद्र सिंगाड़ निवासी मखोड़िया खवासा तथा वाहन स्वामी श्री शांतिलाल पिता पन्नालाल निवासी खवासा की उपस्थिति में वाहन को पुलिस चौकी खवासा की अभिरक्षा में सौंपा गया। इसी प्रकार ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी-43-एसी-7357 को खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया। वाहन चालक श्री संतोष पिता ढोला निवासी रावटी, जिला रतलाम की उपस्थिति में उक्त वाहन को पुलिस चौकी बामनिया की अभिरक्षा में दिया गया। इसके अतिरिक्त कृषि उपज मंडी पेटलावद क्षेत्र में खनिज मुरूम का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी क्रमांक एमपी-43-ज़ेडडी-5861 एवं दो बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए गए। यह कार्यवाही अवैध उत्खननकर्ता श्री कचरू पिता शंकरलाल राठौर निवासी रायपुरिया रोड, पेटलावद की उपस्थिति में की गई तथा जप्त वाहन थाना पेटलावद की अभिरक्षा में सौंपे गए। जप्त किए गए सभी पांच वाहनों के विरुद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के अंतर्गत अवैध उत्खनन एवं परिवहन का प्रकरण पंजीबद्ध कर अर्थदंड अधिरोपित किए जाने हेतु प्रकरण अपर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित किए जाएंगे। खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सतत कार्यवाही जारी है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

#जन_कल्याण_शिविर में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ, किया गया जनजागरूकता अभियान

संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित किए जा रहे नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित जन कल्याण शिविर में नशा मुक्ति जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों द्वारा नागरिकों को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर आमजन को नशा मुक्ति संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी किया गया। प्रचार सामग्री के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों तथा नशा छोड़ने के लिए उपलब्ध सहायता एवं परामर्श सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

#जन_कल्याण_शिविर में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ, किया गया जनजागरूकता अभियान संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित किए जा रहे नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित जन कल्याण शिविर में नशा मुक्ति जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों द्वारा नागरिकों को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आमजन को नशा मुक्ति संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी किया गया। प्रचार सामग्री के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों तथा नशा छोड़ने के लिए उपलब्ध सहायता एवं परामर्श सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

भारत की सांस्कृतिक धरोहर को आधुनिक पहचान देने का संकल्प हुआ साकार।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #jhabua #JansamparkMP #12YearsOfVikasBhiVirasatBhi

भारत की सांस्कृतिक धरोहर को आधुनिक पहचान देने का संकल्प हुआ साकार। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #jhabua #JansamparkMP #12YearsOfVikasBhiVirasatBhi

Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

📍 ग्राम पंचायत नारेला, जनपद थांदला #जन_कल्याण_शिविर 2026 के अंतर्गत आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर का उद्देश्य प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना एवं उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। जनकल्याण के इस अभियान से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएँ एवं सुविधाएँ उपलब्ध हो रही हैं। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP - Jhabua News