मोहड़ा: तपोवन में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन
Muhra, Gaya | Apr 2, 2026 तपोवन में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मोहड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रखंड संयोजक विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एलपीजी गैस, डीजल और पेट्रोल की किल्लत तथा बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है।