नगर पंचायत वलीदपुर भीरा के पश्चिम मुहल्ला में नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबा 15 वर्षीय किशोर, पांच घंटे से तलाश जारी
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर पश्चिम मोहल्ला बीर में शुक्रवार को नदी में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर गहरे पानी में चला गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा और किशोर की तलाश शुरू कराई।
बताया जा रहा है कि रेहान पुत्र अनवर नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन की निगरानी में स्थानीय लोगों की मदद से नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है। करीब पांच घंटे से किशोर की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है और सभी की निगाहें नदी में चल रहे तलाशी अभियान पर टिकी हैं।