टेहरोली: रनयारा में अन्नपूर्णा भवन के निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाया
तहसील क्षेत्र के ग्राम रनयारा में अन्नपूर्णा भवन के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने भवन निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य की जांच की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है और जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है