बीना: सिविल अस्पताल में 3 वर्ष बाद रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन, विधायक एसडीएम रहे बैठक में मौजूद
Bina, Sagar | Feb 22, 2024 सिविल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। सिविल अस्पताल में करीब 3 वर्ष बाद हुई बैठक में विधायक निर्मला सप्रे, एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, जनपद अध्यक्ष उषा राय, जनपद सीईओ पटेरिया सिविल हॉस्पिटल डॉक्टर्स सहित रोगी कल्याण समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में 19 एजेंडों पर चर्चा की गई और बैठक में सभी ने सुझाव रखे।