करछना: दारागंज एवं अरैल संगम तट पर गंगा नदी में प्रवाहित हो रहा गटर का बदबूहीन पानी, जिम्मेदार बेखबर
यमुनापार क्षेत्र के अरैल एवं दारागंज के सामने गटर का बदबू हीन पानी संगम में प्रवाहित हो रहा है। भले ही देश और प्रदेश की सरकार नमामि गंगे योजना के तहत गंगा के जल को शुद्ध होने की दवा कर रही हो। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। लगातार बदबू हीन गटर का पानी गंगा नदी में मिलने से पानी प्रदूषित हो रहा है। फिर भी इन सब से जिम्मेदार पूरी तरह बेखबर है।