करछना: उत्तरी लोकपुर में नवरात्र के दौरान मुस्लिम समुदाय ने कन्या पूजन कर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
धर्म आस्था और अध्यात्म की नगरी कही जाने वाली संगम नगरी प्रयागराज में प्रमुख त्योहारों पर तरह-तरह की तस्वीरें देखने को मिलती हैं,जो पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित करती हैं,कुछ इसी तरह की तस्वीर आज शुक्रवार को देखने को मिली,जहा पर प्रयागराज के यमुनानगर नैनी स्थित उत्तरी लोकपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा कन्या पूजन कर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की गई।