करछना: कचरा गांव स्थित जिया के तालाब में अव्यवस्थाओं के कारण कैसे होगा दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन
करछना क्षेत्र के कचरा गांव स्थित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन के लिए शासन द्वारा चिन्हित जिया के तालाब में गंदगी व अव्यवस्थाओं का भरम है। प्रत्येक वर्ष कई गांव के दो दर्जन से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित की जाती है। लेकिन इस बार तालाब के चारों ओर फैली गंदगी एवं पर्याप्त मात्रा में पानी न होना चिंताजनक है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे करीब ट्यूबेल सेपानी छोड़ा गया है।