हसनपुर: गांव हथियाखेड़ा के जंगल में दिखा सांपों का जोड़ा, ग्रामीणों की भीड़ जुटी, नाग-नागिन का जोड़ा खेतों की तरफ भागा
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के हथियाखेड़ा गांव में रविवार को 12 बजे एक अजीब नजारा देखने को मिला। सतपाल सिंह के घर के पीछे जंगल में एक नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई दिया। सांपों को देखते ही आसपास के लोगों में हलचल मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। सांप का जोड़ा काफी समय तक एक-दूसरे से लिपटकर जंगल में घूमता रहा।