इटाढ़ी: इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर सैकड़ों वर्ष पुराना रेल फाटक स्थायी रूप से हुआ बंद, ट्रेनों की रफ़्तार बढ़ेगी
Itarhi, Buxar | May 31, 2026 इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग स्थित रेलवे फाटक स्थायी रूप से बंद हो गया। रेलवे रेल फाटक बंद कर बैनर लगा दिया है। रेलवे प्रशासन के आधिकारिक आदेश के अनुसार जिले के अत्यंत व्यस्त समपार फाटक इटाढ़ी गुमटी (समपार संख्या 70 बी/टी, किलोमीटर 660/23-25) बंद कर दिया गया। नए रोड ओवर ब्रिज के निर्माण और कमीशनिंग पूरा होने के बाद यह फैसला लिया गया है।