बीकानेर: यूसीसी पर बीडीए कार्यालय में बीकानेर व श्रीगंगानगर जिले की जनसुनवाई संपन्न, कल हनुमानगढ़-चूरू की बारी
राजस्थान समान नागरिक संहिता (यूसीसी)-2026 के प्रारूप को लेकर गुरुवार को बीकानेर विकास प्राधिकरण सभागार में प्रारूप समिति की सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले की जनसुनवाई की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित जनसुनवाई में गृह विभाग की संयुक्त शासन सचिव अंजलि राजोरिया, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा और जिला कलक्टर निशांत जैन सहित विभिन्न